हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IIT JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू, ये है प्रोसेस

विज्ञापन
JEE Advanced 2022

IIT JEE Advanced 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2022) आवेदन प्रक्रिया रविवार कल 7 अगस्त से शुरू होगी, उम्मीदवार जेईई एडवांस 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in के माध्यम से 11 अगस्त तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 पालियों में होगी (Paper 1) एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि (Paper 2) 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
-जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर रजिस्टर करें।
-छात्र दिए गए विकल्पों के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं।
-सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 आवेदन पत्र भरें।
-पूछे गए अनुसार स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
-निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र जमा करें और सहेजें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola