IIT Delhi Recruitment 2023: आईआईटी दिल्ली नॉन-टीचिंग के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां चेक करें डिटेल्स

IIT Delhi Recruitment 2023

IIT Delhi Recruitment 2023

IIT Delhi Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान संस्थान (IIT) में 66 नॉन-टीचिंग रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे है। योग्य उम्मीदवार संस्थान के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 12 मई तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

वैकेंसी डिटेल्स

  • तकनीकी सहायक: 30
  • जूनियर तकनीकी अधिकारी: 18
  • तकनीकी अधिकारी: 14
  • जूनियर अधीक्षक (आतिथ्य): 3
  • चिकित्सा अधिकारी (मनोचिकित्सा): 1

प्रत्येक पद के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। उम्मीदवार डिटेल जानकारी के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन देख सकते है-

विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले विज्ञापन में निर्धारित आवश्यक न्यूनतम आवश्यक योग्यता, आयु और पात्रता, अनुभव मानदंड आदि को ध्यान से पढ़ना चाहिए. सभी आवेदन ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा जमा किए गए डेटा के आधार पर जांचे जाएंगे, उम्मीदवारों को जिस पद के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए पात्रता से खुद को संतुष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन फॉर्म में नहीं कर सकेंगे चेक

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एक बार सबमिट किए गए आवेदन को किसी भी परिस्थिति में बदला/फिर से सबमिट नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवार द्वारा दर्ज किए गए किसी भी डेटा/विवरण में परिवर्तन करने के संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए मोजिला फायरफॉक्स का इस्तेमाल करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ