IGNOU December TEE Admit Card: इग्नू दिसंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
Edited By Nirmal Pareek

IGNOU TEE December 2022 result
Edited By Nirmal Pareek

IGNOU TEE December 2022 result
IGNOU December TEE Admit Card: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर में होने वाले टर्म एंड एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीद्वार जो एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब इस आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 2 दिसंबर, 2022 से 9 जनवरी, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- सुबह का सत्र (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और शाम का सत्र (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित स्थान, परीक्षा समय और उम्मीदवार के विवरण की जांच कर लें। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो वे संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर जरूर रख लें। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड के अलावा, एग्जाम हॉल में उन्हें एक वैलिड सरकारी आईडी भी लेकर जाना होगा। ये दोनों डॉक्यूमेंट्स एग्जाम के दिन ले जाना बेहद जरूरी है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: