IGNOU December TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) फॉर्म जमा करना मंगलवार (15 नवंबर) को बंद हो जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इग्नू दिसंबर टीईई के लिए 15 नवंबर, 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इग्नू दिसंबर टीईई में आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 10 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है। इग्नू ने आधिकारिक वेबसाइट नोटिस में, “टीईई डीईसी-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 23:59 बजे (extended) बिना विलंब शुल्क के है, “जैसा कि इग्नू की वेबसाइट पर बताया गया है।
आवेदन शुल्क
दिसंबर टीईई 2022 आवेदन फीस 200 रुपये प्रति कोर्स है, जबकि उम्मीदवार 16 नवंबर से 25 नवंबर तक 200 रुपये प्रति कोर्स और 1,100 रुपये की लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IGNOU December TEE 2022: एग्जाम डेट
इग्नू दिसंबर टीईई 2022 का आयोजन 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक दो शिफ्टों में करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बीच, ऑनलाइन और ओडीएल मोड दोनों के लिए पीजी और यूजी कार्यक्रम के लिए नए एडमिशन 15 नवंबर को बंद हो जाएंगे। फाइनल प्रोजेक्ट/डिसर्टेशन/फील्ड वर्क जर्नल/इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की समय सीमा 30 नवंबर है।
अभी पढ़ें – COMEDK UGET Counselling 2022: राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link
IGNOU December TEE 2022 के लिए ऐसे जमा करें फॉर्म
- – सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Exam.ignou.ac.in पर जाएं।
- – अब IGNOU December TEE 2022 फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- – मांगी गई जानकारी भरकर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- – फीस जमा करें।
- – सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट ले लें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines