ICAR IARI Admit Card 2023: आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का सीधा लिंक
Edited By Niharika Gupta

ICAR IARI Technician Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

ICAR IARI Technician Admit Card 2023
ICAR IARI Technician Admit Card 2023: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR )ने पुन: परीक्षा के लिए आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। जो उम्मीदवार तकनीशियन (टी-1) के पद के लिए पुन: परीक्षा में शामिल होंगे, वे आईएआरआई की आधिकारिक साइट iari.res.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआर तकनीशियन परीक्षा का आयोजन 7, 8 और 10 जुलाई, 2023 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आईएआरआई द्वारा किया जाएगा। परीक्षा का समय 3 घंटे की होगी। आईसीएआर आईएआरआई री-एग्जाम परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
आईसीएआर आईएआरआई शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी -पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
तकनीशियन (टी-1) पद के लिए परीक्षा केंद्र के शहर और सीबीटी परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी सभी संभावित उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएआर आईएआरआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: