ICAI CA Result: सीए फाइनल का र‍िजल्‍ट जारी, मुकुंद आगीवाल बने टॉपर; यहां देखें उनकी मार्कशीट

ICAI CA Result: आईसीएआई ने सीए फाइनल का र‍िजल्‍ट जारी कर द‍िया है, ज‍िसमें 100 प्रतिशत अंकों के साथ मुकुंद आगीवाल ने CA फाइनल में टॉप किया है. आगीवाल ने क‍िस सब्‍जेक्‍ट में क‍ितने नंबर्स लाए हैं, यहां देख‍िए

ICAI CA Result
विज्ञापन

ICAI CA September 2025 Result: सीए फाइनल, इंटरमीड‍िएट और फाइनल परीक्षा के पर‍िणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के ल‍िए अच्‍छी खबर आ गई है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज 3 नवंबर को CA सितंबर 2025 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

बता दे क‍ि परिणाम निर्धारित समय से पहले ही घोषित कर द‍िए गए हैं. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों: icai.org, icai.nic.in और caresults.icai.org पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने छह अंकों के रोल नंबर की आवश्यकता होगी. देश भर में 2.5 लाख से ज्‍यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल थे.

Advertisment

11,466 उम्मीदवार सीए के रूप में हुए पास

ग्रुप-I में पास प्रत‍िशत रेट 24.66 प्रतिशत, ग्रुप-II में 25.26 प्रतिशत रही और दोनों ग्रुप में पास होने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 16.23 रहा. मुकुंद अगीवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, उसके बाद तेजस मुंदड़ा और बकुल गुप्ता का स्थान रहा. उम्मीदवारों को पास होने के ल‍िए हर पेपर में 40 प्रतिशत और कुल योग 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

मुकुंद अजीवाल ने सीए फाइनल में कुल 500 अंक हास‍िल क‍िए हैं. यानी 83.33 प्रत‍िशत हास‍िल करके मुकुंद ने ऑल इंड‍िया नंबर 1 का रैंक हास‍िल क‍िया है.

विज्ञापन

सीए फाइनल एआईआर 1 (मुकुंद अगीवाल) की मार्कशीट

रोल नंबर 638155

विज्ञापन

नाम : मुकुंद अगीवाल

ग्रुप I

विज्ञापन

फाइनेंश‍ियल रिपोर्टिंग : 079

एडवांस फाइनेंश‍ियल मैनेजमेंट : 097

विज्ञापन

एडवांस ऑड‍िट‍िंग, अश्‍योरेंस एंड प्रोफेशनल एथ‍िक्‍स : 085

टोटल : 261

विज्ञापन

ग्रुप II

डायेक्‍ट टैक्‍स लॉ एंड इंटरनेशनल टैक्‍सेशन : 081

विज्ञापन

इनडायरेक्‍ट टैक्‍स लॉ: 080

इंट‍िग्रेटेड ब‍िजनेस सॉल्‍यूशन (रणनीतिक प्रबंधन के साथ बहु-विषयक केस स्टडी) : 078

विज्ञापन

टोटल : 239

कुल योग 500

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ