ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 10 अगस्त, 2022 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन पाठ्यक्रम परीक्षा (ICAI CA Foundation Exam) के परिणामों की घोषणा की है। परीक्षा में कुल 25.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 25.52 और लड़कियों का 24.99 रहा। कुल 93,729 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था जिसमें सिर्फ 23,629 पास हुए। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
संस्थान के छात्र रोल नंबर के साथ अपने पंजीकरण नंबर या पिन नंबर के संयोजन का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बता दें कि फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- उसके बाद नए पेज पर ICAI CA Foundation Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जून 2022 में देश भर में किया गया था। परीक्षा में देश भर के छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए होता है। इस परीक्षा को क्लीयर करने वाले छात्र को सीए इंटर परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
29 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines