---विज्ञापन---

शिक्षा

ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 (CA Foundation 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टीट्यूट द्वारा इस परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आईसीएआई द्वारा जारी […]

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 (CA Foundation 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टीट्यूट द्वारा इस परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आईसीएआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 10 अगस्त 2022 को जारी कर दिया जाएगा।

आईसीएआई द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट icai-org पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।

---विज्ञापन---

– उसके बाद नए पेज पर ICAI CA Foundation Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

---विज्ञापन---

– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

---विज्ञापन---

ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा इस परीक्षा का आयोजन जून 2022 में देश भर में किया गया था। परीक्षा में देश भर के छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन चार्टेड अकाउंटेंट बनने के लिए होता है। इस परीक्षा को क्लीयर करने वाले छात्र को सीए इंटर परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2022 04:47 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola