IAS Officer Earning 1 Rupees Salary: देश में लाखों स्टूडेंट यूपीएससी का एग्जाम देते हैं। कई एग्जाम क्रैक कर लेते हैं और कई फेल होने के बाद फिर से ट्राई करते हैं। लगभग हर किसी का सपना होता है कि वह आईएएस जैसा बड़ा अफसर बने। अफसर को अच्छी सैलरी के साथ-साथ बढ़िया घर भी मिलता है। इस बीच, एक शख्स ऐसा भी है जो यूपीएससी क्लियर करने के बाद भी सिर्फ 1 रुपये ही कमा रहा है।
देश के सबसे अमीर आईएएस अफसर
आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो अपने स्वार्थ को छोड़कर सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें सैलरी और ठाठ-बाठ से कोई लेना देना नहीं होता। ऐसे ही एक अफसर अमित कटारिया भी हैं। वह देश के सबसे अमीर आईपीएस अफसर माने जाते हैं।
1 रुपये सैलरी से कैसे चलता है घर?
छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईएएस अफसर अमित कटारिया का भारत में काफी नाम हैं। वह फेमस इसलिए हैं क्योंकि ₹1 के तौर पर ही सैलरी लेते हैं। इस बीच लोगों के मन में सवाल आता है कि बिना सैलरी लिए वह घर का खर्चा कैसे चलाते हैं? तो आपको बता दें कि अमित कटारिया का फैमिली बिजनेस है। दरअसल, गुड़गांव में उनके परिवार का कंस्ट्रक्शन बिजनेस है।
क्या करती हैं पत्नी?
अमित कटारिया की वाइफ अस्मिता हांडा प्रोफेशनल पायलट है। यही वजह है कि पत्नी की सैलरी और फैमिली बिजनेस की इनकम से उनके घर का खर्चा काफी अच्छे से चल जाता है। जब आईएएस अमित कटारिया से पूछा गया कि वह ₹1 सैलरी क्यों लेते हैं, तब उन्होंने बताया कि वह सिस्टम में बदलाव लाने के लिए आईएएस अफसर बने हैं पैसे कमाने के लिए नहीं।
कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
आपको बता दें कि अमित कटारिया करीब 9 करोड़ के आसपास यानी 8.80 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना इनकम 24 लाख रुपए है जो फैमिली बिजनेस से आती है। इस बिजनेस को उनके फैमिली मेंबर चलाते हैं। वर्तमान में अमित छत्तीसगढ़ में जॉइंट सेक्रेटरी ग्रामीण विकास का पद संभाल रहे हैं।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines