HTET 2022 Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने एचटीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वो अपना एडमिट कार्ड हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार इस वेबसाइट haryanaytet.in पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की बेहतरी के लिए, यह सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की हड़बड़ी और वेबसाइट के क्रैश होने से बचने के लिए उन्हें अपना प्रवेश पत्र समय से डाउनलोड कर लेना चाहिए। HTET परीक्षा 2022 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए 504 केंद्र फाइनल कर लिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 3,05,717 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इस परीक्षा में तीन लाख पांच हजार 717 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन गृह जिलों में करवाया जा रहा है। किसी भी परीक्षार्थी को समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जिन परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हैं, उनके प्रवेश पत्र रोके गए हैं। ऐसे छात्र संबंधित त्रुटि को 29 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
HTET Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको HTET 2022 Admit Card लिंक पर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
- सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आप अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए और इसका प्रिंट निकाल लीजिए।
HTET 2022 Admit Card – डायरेक्ट लिंक
परीक्षा का टाइम-टेबल
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा 03 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
14 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
3 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
7 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines