How to Prepare for UPSC CSE Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा तीन चरणों (प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू) में आयोजित की जाती है। इस साल यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को किया गया था। प्रीलिम्स के बाद अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के दूसरे पड़ाव – Mains परीक्षा की तैयारी में लग गए हैं। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के पास कुछ ही महीनों का समय बचा है, जिसमें उन्हें इसकी गहराई से तैयारी करनी होती है। इस साल मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अगर पहली बार में ही मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो वे नीचे बताए गए स्ट्रैटेजिक प्लान को अपनाएं।
1. प्रीलिम्स के बाद समय का सही उपयोग करें
प्रीलिम्स के तुरंत बाद आराम करने की बजाय आपको Mains की तैयारी में जुट जाना चाहिए। यह समय बहुत कीमती होता है क्योंकि रिजल्ट आने तक का समय भी तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मान लें कि प्रीलिम्स क्वालीफाई कर लिया है और पूरे फोकस के साथ मेंस परीक्षा के लिए पढ़ाई शुरू करें।
2. सिलेबस को अच्छे से समझें
UPSC Mains परीक्षा का सिलेबस बहुत डिटेल्ड होता है। इसमें कुल 9 पेपर होते हैं – 4 General Studies, 1 Essay, 2 Optional, और 2 Language के पेपर। सबसे पहले आपको सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए और हर टॉपिक के लिए एक माइक्रो स्टडी प्लान बनाना चाहिए। इससे आपकी पढ़ाई केंद्रित और दिशा में होगी।
3. आंसर राइटिंग प्रैक्टिस को बनाएं आदत
Mains परीक्षा में अच्छी आंसर राइटिंग का महत्व सबसे ज्यादा होता है। रोजाना कम से कम 2-3 आंसर लिखने की आदत डालें। आप पिछले साल के प्रश्न पत्रों या किसी विश्वसनीय टेस्ट सीरीज का उपयोग कर सकते हैं। आंसर लिखते समय ध्यान रखें कि आंसर स्ट्रक्चर्ड हो। इसमें इंट्रोडक्शन, बॉडी और कन्क्लूजन स्पष्ट रूप से हो।
4. रणनीतिक तरीके से करें ऑप्शनल सब्जेक्ट की तैयारी
Optional Subject आपके Mains स्कोर को निर्णायक रूप से प्रभावित करता है। पहले ऑप्शनल के सिलेबस को समझें और फिर हर टॉपिक के लिए बेसिक बुक्स से शुरुआत करें। टॉपर्स की आंसर शीट्स और उनके नोट्स की मदद लें और रेगुलर आंसर राइटिंग करें।
5. करंट अफेयर्स को GS पेपर से जोड़ें
करंट अफेयर्स की जानकारी होना जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है उसे आंसर में उपयोग करना आना। द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, और PIB जैसे विश्वसनीय सोर्स से डेली करंट अफेयर्स पढ़ें और उन्हें अपने जनरल स्टडीज 1 से 4 के आंसर में उदाहरण के रूप में उपयोग करें। इससे आपके आंसर इफेक्टिव और कंटेंपरेरी बनेंगे।
6. Essay की तैयारी को नजरअंदाज न करें
Essay के पेपर में दो निबंध 250-250 शब्दों में लिखने होते हैं। इसमें अच्छे मार्क्स लाने के लिए रोज 1-2 निबंध के टॉपिक पर सोचने, माइंड मैप बनाने और हफ्ते में 1 निबंध लिखने की आदत बनाएं। उदाहरण, कहावत, करंट अफेयर्स और डेटा का उपयोग करें।
7. खुद का असेसमेंट करते रहें
हर हफ्ते अपने आंसर्स का रिव्यू करें, अपनी गलतियों को पहचानें और सुधारें। अगर संभव हो तो किसी मेंटर या टीचर से फीडबैक लें। हर आंसर में सुधार की गुंजाइश होती है और यही सुधार आपको मेरिट लिस्ट तक पहुंचा सकता है।
UPSC Mains की तैयारी में मेहनत तो जरूरी है, लेकिन स्मार्ट स्ट्रैटेजी उससे भी ज्यादा जरूरी है। समय की प्लानिंग, आंसर राइटिंग, करंट अफेयर्स और ऑप्शनल की तैयारी – इन चार स्तंभों पर ध्यान दें। अगर आप लगातार प्रैक्टिस करते हैं और आत्मविश्वास बनाए रखते हैं, तो पहली बार में भी UPSC मेरिट लिस्ट में आपका नाम आसानी से आ सकता है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
18 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
21 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
5 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines