HBSE 10th, 12th Supplementary Exam Results 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा ने आज, 16 नवंबर को कक्षा 10, 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। माध्यमिक (10वीं) परीक्षा में पास प्रतिशत 46.52 प्रतिशत रहा, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) परीक्षा में पास प्रतिशत 60.14 प्रतिशत रहा।
अभी पढ़ें – UP Board Exam 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
बोर्ड ने 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल (HOS) की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। एचओएस 10वीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास प्रतिशत 53.17 प्रतिशत जबकि 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 43.06 प्रतिशत रहा।
बीएसईएच सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, 10वीं, 12वीं ओपन परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके 10 वीं, 12 वीं के परिणाम की जांच कर सकते हैं।
HBSE 10th, 12th Supplementary Exam Results 2022: इन स्टेप्स से करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
- 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
- एचबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
अभी पढ़ें – NEET MDS 2023: NBE ने नीट एमडीएस परीक्षा की तारीख में किया बदलाव, जानें कब होंगे एग्जाम
बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए 8,559 उम्मीदवारों में से कुल 3,982 छात्र माध्यमिक परीक्षा में पास हुए। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 5,612 उम्मीदवारों में से 3,375 छात्रों ने परीक्षा पास की।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
9 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines