Govt Job: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ा मौका है, मध्य प्रदेश में पटवारी के पदों में बंपर बढ़ोतरी की गई है, जो युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, सरकार ने पहले पटवारी के जो पद जारी किए थे, उसमें अब बढ़ोत्तरी कर दी है, अब मध्य प्रदेश में पटवारी के 6 हजार 755 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
4000 से ज्यादा पद बढ़ाए गए
बता दें कि पहले मध्य प्रदेश में पटवारी के 2736 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन सरकार ने इन पदों को बढ़ाने का फैसला करते हुए 4000 से ज्यादा पद बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद पटवारी के पदों की संख्या बढ़कर 6755 हो गई है। इसके लिए MPPEB ने अपडेटेड रूलबुक भी जारी कर दी है, जिसमें पटवारी के अलावा कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियां होनी हैं। यह सभी भर्तियां यह भर्ती ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के तहत के होंगी।
जरूरी जानकारी
पटवारी के इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू होगी, जहां आवेदक 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जबकि फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 24 जनवरी होगी, पटवारी के पदों की भर्तियां परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक परीक्षाएं होगी।
CPCT जरूरी
पटवारी के इन पदों पर चयन के लिए CPCT होना जरूरी है, जबकि इन पदों पर ग्रेजुएशन की डिग्री होना भी जरूरी है, सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा फॉर्म की भुगतान 560 रुपए करना होगा, जबकि एसटी-एससी-ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 310 रुपए की राशि तय की गई है। आवेदक की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए, हालांकि नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
MP के इन शहरों में होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश में होने वाली पटवारी की परीक्षा के लिए 13 शहरों का चयन किया गया है, राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, रीवा और सीधी में परीक्षाएं होगी।
इस तरह करें आवेदन
- सबसे पहले आवेदक को www.peb.mponline.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
- यहां पर आवेदक को PEB पर प्रोफाइल बनाना होगा, अगर आपकी प्रोफाइल पहले से बनी हो तो उसे अपडेट करना होगा
- प्रोफाइल में नयी तारीख और नई फोटो अपडेट करना होगा
- इसके बाद प्रोफाइल पूरी होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
- सबसे आखिर में आवेदन की फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें
- आवेदक एक प्रिंट ले सकते हैं
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines