खुशखबरी: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 6755 पदों पर होगी भर्ती
Edited By News24 हिंदी

BEL Recruitment 2023
Edited By News24 हिंदी

BEL Recruitment 2023
Govt Job: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ा मौका है, मध्य प्रदेश में पटवारी के पदों में बंपर बढ़ोतरी की गई है, जो युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, सरकार ने पहले पटवारी के जो पद जारी किए थे, उसमें अब बढ़ोत्तरी कर दी है, अब मध्य प्रदेश में पटवारी के 6 हजार 755 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
बता दें कि पहले मध्य प्रदेश में पटवारी के 2736 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन सरकार ने इन पदों को बढ़ाने का फैसला करते हुए 4000 से ज्यादा पद बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद पटवारी के पदों की संख्या बढ़कर 6755 हो गई है। इसके लिए MPPEB ने अपडेटेड रूलबुक भी जारी कर दी है, जिसमें पटवारी के अलावा कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियां होनी हैं। यह सभी भर्तियां यह भर्ती ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के तहत के होंगी।
पटवारी के इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू होगी, जहां आवेदक 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जबकि फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 24 जनवरी होगी, पटवारी के पदों की भर्तियां परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और उसके बाद दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक परीक्षाएं होगी।
पटवारी के इन पदों पर चयन के लिए CPCT होना जरूरी है, जबकि इन पदों पर ग्रेजुएशन की डिग्री होना भी जरूरी है, सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा फॉर्म की भुगतान 560 रुपए करना होगा, जबकि एसटी-एससी-ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 310 रुपए की राशि तय की गई है। आवेदक की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए, हालांकि नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश में होने वाली पटवारी की परीक्षा के लिए 13 शहरों का चयन किया गया है, राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सागर, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, रीवा और सीधी में परीक्षाएं होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: