गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 का रिजल्ट आज शाम 5 बजे होगा जारी, इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

गोवा बोर्ड आज, 27 मार्च, 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Goa Board HSSC Result 2025
विज्ञापन

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) आज, 27 मार्च, 2025 को शाम 5 बजे गोवा हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की इस आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

परीक्षा में इतने छात्र हुए शामिल
गोवा HSSC परीक्षा 2025 10 फरवरी से 1 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस साल आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल कोर्स में कुल 17,686 छात्र HSSC परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 8462 लड़के और 9224 लड़कियां शामिल थीं।

Advertisment

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, “HSSC पब्लिक परीक्षा मार्च 2025 का परिणाम 27/03/2025 को शाम 5.00 बजे गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पोरवोरिम गोवा के कॉन्फ्रेंस हॉल, दूसरी मंजिल में घोषित किया जाएगा।”

स्कूल 29 मार्च, 2025 से स्कूल लॉगिन पोर्टल से कंसोलिडेटेड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसे service1.gbshse.in पर ऑथराइज स्कूल लॉगिन से डाउनलोड किया जा सकता है।

गोवा बोर्ड म 12वीं रिजल्ट 2025: जानें कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

विज्ञापन

छात्र अपने HSSC परीक्षा परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

— gbshse.in

विज्ञापन

— results.gbshsegoa.net

गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025: इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

विज्ञापन

स्टेप 1 – सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।

स्टेप 2 – अब यहां उस लिंक पर क्लिक करें जहां GBSHSE गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिखा है।

विज्ञापन

स्टेप 3 – इसके बाद जरूरी डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 4 – आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

विज्ञापन

स्टेप 5 – आप रिजल्ट की जांच करें और इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।

गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025: SMS के जरिए ऐसे करें चेक?

विज्ञापन

स्टेप 1: अपने फोन के मैसेजिंग ऐप पर जाएं।

स्टेप 2: मैसेज बॉडी में GOA12SEAT NUMBER टाइप करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: इसके बाद मैसेज को इनमें से किसी भी नंबर 56263, 58888, या 5676750 पर भेजें।

स्टेप 4: बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आपको रिजल्ट भेजेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ