GATE 2023 Registration: गेट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, जल्द ऐसे करें आवेदन
Edited By Siddharth Sharma

GATE 2023
Edited By Siddharth Sharma

GATE 2023
GATE 2023 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवरों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
– इस परीक्षा के लिए आवेदन के लिए जो छात्र इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में है या फिर उनका ग्रेजुएशन हो चुका है वे अप्लाई कर सकते हैं।
– छात्र ये ध्यान दें कि उनका सर्टिफिकेशन या डिग्री किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी या फिर एजेंसी के द्वारा होनी चाहिए।
– इस परीक्षा में भारत के अलावा श्रीलंका, दुबई, बांग्लादेश, यूथोपिया, नेपाल और सिंगापुर के नागरिक भी भाग ले सकते हैं।
– इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई आयु सीम नहीं है।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2022
रजिस्ट्रेशन डेट (विलंब शुल्क के साथ): 07 अक्टूबर, 2022
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख- 4 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक
गेट एडमिट कार्ड रिलीज डेट: 03 जनवरी, 2023
परीक्षा तिथियां: 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023
गेट 2023 आंसर की : 21 फरवरी, 2023
आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों की तारीख: 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
गेट 2023 के लिए परिणामों की घोषणा: 16 मार्च, 2023
डाउनलोड के लिए उपलब्ध स्कोर कार्ड: 22 मार्च, 2023
-सबसे पहले Gate.iitk.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “गेट 2023 पंजीकरण।”
-पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
-एक बार पंजीकृत होने के बाद, सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
-आवेदन पत्र भरें।
-आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: