DU Admission 2022: सीएसएएस राउंड 2 प्रवेश प्रक्रिया आज शाम से शुरू, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

Delhi University Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

Delhi University Admission 2022
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू उम्मीदवारों के लिए यूजी प्रवेश आयोजित कर रहा है। यूनिवर्सिटी ने पहली मेरिट लिस्ट 19 अक्टूबर 2022 को, दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट और अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस आज 25 अक्टूबर को entry.uod.ac.in पर जारी किया।
डीयू प्रवेश शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों को 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक कोर्सेज और कॉलेजों की अपनी पसंद को फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले दौर के आवंटन में 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने उन्हें आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है। दूसरी CSAS अलॉटमेंट लिस्ट 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आवंटित सीट 31 अक्टूबर (सुबह 10 बजे) से 1 नवंबर के बीच स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे। ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: