Delhi School Closing Updates: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर चिंताओं के बीच, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने दिल्ली सरकार से स्थिति में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करने को कहा है। वहीं NCPCR के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार से बच्चों के हित में स्कूलों को बंद करने पर विचार करने का आग्रह किया है।
अभी पढ़ें – Clove Water Benefits: रोजाना पीएं पानी में लौंग उबालकर, बल्ड शुगर से लेकर पाचन में मिलेगी मदद
अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बुधवार को ट्वीट किया कि, “दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा चिंता का विषय है, अभी तक दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। स्कूल जाते समय, खेल के मैदानों में बच्चे जहरीली हवा के प्रकोप में हैं। खतरनाक स्तर के प्रदूषण के बावजूद भी दिल्ली में अभी स्कूल खुले हैं, जिसे लेकर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने दिल्ली सरकार को एक नोटिस भेजा है।
ऑनलाइन शिक्षा पर की मांग
इस बीच, दिल्ली भाजपा ने बच्चों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को बंद करने और ऑनलाइन शिक्षा संचालित करने की भी मांग की है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र में, दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने मांग उठाई है “बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि प्रदूषण बहुत गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। इतने भीषण प्रदूषण में बच्चों को खुले मैदान में या घर के बाहर भेजना उन्हें बीमार कर रहा है।
इन राज्यों मेंं अलर्ट जारी
एनसीपीसीआर नोटिस के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बाल अधिकार निकाय द्वारा की गई सिफारिशों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को भेजा जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लेकर आया है, जिसे उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी लागू करना होगा – गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सरकारों के समर्थन की जरूरत है। उन्हें सक्रिय होने की जरूरत है।”
दिल्ली सरकारी को भेजा नोटिस
नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने खराब Air Quality पर दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि 301 से 400 AQI बहुत खराब और AQI 401 से 500 गंभीर की श्रेणी में आती है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लेटेस्ट डाटा के अनुसार Delhi NCR में वायु प्रदूषण Severe की कैटेगरी में आ चुका है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य हित का ख्याल रखते हुए स्कूल बंद कर देने चाहिए, जब तक एयर क्वालिटी नहीं सुधरती है।
अभी पढ़ें – Winter Health Care: गुलाबी ठंड से बचने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके, नहीं बिगड़ेगी सेहत
क्या है GRAP 4
CAQM के मुताबिक GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है।
1-AQI का स्तर 201 से 300 के बीच
2-AQI का स्तर 301 से 400 के के बीच
3-AQI का स्तर 401 से 450 के बीच
4-AQI का स्तर 450 के ऊपर
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines