Delhi Board Result 2023: दिल्ली स्कूल बोर्ड ने पहली बार जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कितना रहा पास प्रतिशत
Edited By Niharika Gupta

Delhi Board Class 10th and 12th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Delhi Board Class 10th and 12th Result 2023
Delhi Board Result 2023: दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (DBSE) ने अपनी वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा की घोषणा की है। जो छात्र 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1594 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1582 परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं कक्षा में कुल 672 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 667 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री आतिशी ने की। उन्होंने कहा कि जो लोग क्वालिफाइंग ग्रेड से नीचे रह गए हैं, उन्हें एक महीने के बाद सप्लीमेंट्री असेसमेंट के जरिए सुधार का एक और मौका दिया जाएगा।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 12वी का सीबीएसई रिजल्ट पिछले 5 सालों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आया है। 2018 से 2023 तक दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 90% से ज्यादा रहा है। इस साल भी दिल्ली के सरकारी स्कूल का 12वीं का सीबीएसई का रिजल्ट सीबीएसई की की नेशनल एवरेज से अधिक और देशभर के प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है। सीबीएसई में देशभर के प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 87.95% है जबकि दिल्ली सरकार के ल का रिजल्ट 91.59% है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: