CUET UG Phase 2 Exam: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 चरण 2 परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 चरण 2 आयोजित कर रही है।
CUET 2022 परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जा रही है, सुबह का स्लॉट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक, जबकि शाम का स्लॉट दोपहर 3 बजे से शाम 6:45 बजे तक होगा। CUET एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET UG 2022 का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू करेगी। परीक्षा 4, 5 और 6 अगस्त को होनी है। इस बार लगभग 6.8 लाख छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
सीयूईटी यूजी फेज 2 एग्जाम गाइडलाइन (CUET UG Phase 2 Exam Guidelines)
1-एडमिट कार्ड के साथ स्टूडेंट्स को आईडी प्रूव ले जाना जरूरी है।
2-एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम पर पहुंचे, नहीं तो गेट बंद कर दिया जाएगा. पिछली बार उम्मीदवारों की शिकायत रही की 5 मिनट लेट पहुंचने की वजह से एग्जाम नहीं दे पाएं। ऐसे में स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में समय से पहले पहुंचे।
3-कपड़ों पर विशेष ध्यान दें, खासकर लड़कियां, क्योंकि एग्जाम में चेकिंग के दौरान लड़कियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर कई बातें सामने आ चुकी हैं ऐसे में परीक्षा देने जाएं तो कुछ हल्का और गाइडलाइन के हिसाब से पहन कर जाएं।
4-उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, या मोबाइल फोन सहित किसी भी पर्सनल सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।
5-निजी सामान की सुरक्षा के लिए अधिकारी जिम्मेदार नहीं होंगे और न ही कोई सुविधा होगी।
6-जूते और बड़े बटन वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है।
7-सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी और जैमर से लैस के निगरानी में हैं।
8-पहली परीक्षा छोड़ने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा दोबारा मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन छात्रों की CUET UG परीक्षा एग्जाम सेंटर्स बदलने की वजह से छूट गई है वो भी अब परीक्षा दे पाएंगे। ऐसे छात्र 04 अगस्त 2022 को यह एंट्रेंस एग्जाम दे पाएंगे। एनटीए ने पहले चरण की परीक्षा में केंद्रों को लास्ट मोमेंट पर बदल दिया था जिसके कारण 19 उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएं थे। उन्हें अब दोबारा परीक्षा देने की अनुमति दी है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines