[OUT] CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in से ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड!

CUET UG Result 2026 OUT: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट NTA ने आज जारी कर दिया है, जिसका छात्र और उनके अभिभावक काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. अगर आप अपना रिजलट डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर स्कोर कैलकुलेट करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आसान स्टेप्स.

CUET UG Result OUT 2026

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Image: AI/offical website)

CUET UG Result 2026 Declared at cuet.nta.nic.in: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिए हैं. इस परीक्षा के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी, JNU, BHU, जामिया समेत 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाता है. ऐसे में लाखों छात्रों के लिए यह अपडेट बेहद अहम है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब एडमिशन प्रक्रिया, काउंसलिंग और विश्वविद्यालयों की मेरिट सूची पर भी नजरें टिक गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद ही नतीजों का रास्ता साफ हुआ, जिसका छात्र और अभिभावक काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. अब सवाल उठता है कि आखिर आप कैसे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं? आइए जानते हैं सभी स्टेप्स आसान शब्दों में.

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे प्रोसेस के बाद जारी हुआ रिजल्ट

इस साल CUET UG 2026 की मुख्य परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की गई थी, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के लिए री-शेड्यूल परीक्षा 6 और 7 जून को भी हुई. परीक्षा के बाद NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर छात्रों से आपत्तियां मांगी थीं. इसके बाद फाइनल आंसर-की में 7 सवाल हटाए गए, जिससे कई उम्मीदवारों के स्कोर पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि इस बार छात्र रिजल्ट और स्कोरिंग पैटर्न को लेकर खास दिलचस्पी दिखा रहे थे.

ऐसे डाउनलोड करें CUET UG 2026 का स्कोरकार्ड

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को किसी साइबर कैफे के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे ‘CUET UG Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरें.
  • स्क्रीन पर दिखा कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट जरूर निकाल लें.
  • इस DIRECT LINK पर क्लिक करके आप सीधा लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे.
  • देखें यूजीसी मेरिट PDF.

कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर?

CUET UG स्कोर कैलकुलेशन फॉर्मूला 2026

अपने विषय-वार सटीक रॉ मार्क्स (raw marks) की गणना करने के लिए, आपको अपने कुल सही उत्तरों की संख्या गिननी होगी और NTA द्वारा तय किए गए गणितीय नियमों को लागू करना होगा.

विज्ञापन

CUET रॉ स्कोर = (कुल सही उत्तर ✖ 5) – (कुल गलत उत्तर ✖ 1)

एनटीए (NTA) कैसे निकालता है आपका पर्सेंटाइल?

चूंकि सीयूईटी यूजी परीक्षा कई दिनों और अलग-अलग शिफ्टों में होती है, इसलिए किसी शिफ्ट का पेपर कठिन तो किसी का आसान हो सकता है. सभी छात्रों को बराबरी का मौका देने के लिए एनटीए (NTA) नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला (Normalization Formula) का इस्तेमाल करके पर्सेंटाइल निकालता है.

विज्ञापन

आप नीचे दिए गए स्टेप्स से समझ सकते हैं कि यह पूरा प्रोसेस कैसे काम करता है:

पर्सेंटाइल निकालने का आधिकारिक फॉर्मूला:

विज्ञापन

P (Percentile Score): आपका अंतिम सीयूईटी पर्सेंटाइल स्कोर.

M (Candidates below or equal): उस विशेष शिफ्ट में शामिल होने वाले उन छात्रों की संख्या, जिनके अंक (Raw Score) आपके बराबर या आपसे कम आए हैं.

विज्ञापन

N (Total Candidates): आपकी उस विशेष एग्जाम शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की संख्या.

स्टेप-बाय-स्टेप समझें CUET Percentile कैसे निकलता है

स्टेप 1: Raw Score निकालें

विज्ञापन

सबसे पहले अपने सही और गलत उत्तरों के आधार पर raw score निकाला जाता है.

मार्किंग स्कीम: सही उत्तर पर +5 अंक, गलत उत्तर पर -1 अंक, और छोड़े गए सवाल पर 0 अंक.

विज्ञापन

यानी Raw Score = (सही जवाब × 5) – (गलत जवाब × 1)

स्टेप 2: अपनी शिफ्ट का डेटा तय होता है

विज्ञापन

NTA आपकी उसी exam session/shift के सभी छात्रों का डेटा अलग से देखता है. इसमें दो चीजें तय होती हैं:
N = आपकी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवार
M = आपकी शिफ्ट में आपसे कम या बराबर raw score पाने वाले उम्मीदवार

स्टेप 3: Percentile फॉर्मूला लागू होता है

विज्ञापन

अब NTA (M ÷ N) × 100 फॉर्मूला लगाकर percentile निकालता है.

उदाहरण के लिए, अगर आपकी शिफ्ट में 10,000 छात्र थे और उनमें से 9,000 छात्रों के अंक आपसे कम या बराबर थे, तो आपका percentile होगा:
(9000 ÷ 10000) × 100 = 90 percentile

विज्ञापन

इसका आसान मतलब क्या है?

अगर आपका 90 percentile है, तो इसका मतलब है कि आपने अपनी शिफ्ट के 90% छात्रों से बेहतर या बराबर प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि CUET में सिर्फ raw score नहीं, बल्कि percentile और normalization भी admission के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ