---विज्ञापन---

Sarkari Naukri 2026: BEML में 362 पदों पर बड़ी भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लास्ट डेट करीब, अभी करें अप्लाई

Government Jobs News Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड यानी BEML ने शानदार अवसर निकाला है. कंपनी ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत ऑपरेटर के कुल 362 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जानिए योग्यता, पात्रता और अन्य सभी जानकारी यहां.

---विज्ञापन---

नौकरी से जुड़ी कुछ मुख्य बातें:-

  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका
  • BEML ने युवाओं के लिए 362 पदों पर बंगर भर्ती निकाली हैं.
  • 17 जून से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 10 जुलाई तक चलेगी.
  • इन पदों पर नौकरी पाने के लिए कुछ योग्यता जरूरी है.

BEML लिमिटेड की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, नॉन-एग्जीक्यूटिव ऑपरेटर के कुल 362 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए अहम है, जो आईटीआई के बाद किसी सरकारी कंपनी में नौकरी का मौका तलाश रहे हैं. जारी पदों में फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड शामिल हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून से ही शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आइए जानते हैं इन पदों पर कौन कैसे आवेदन कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर1400+ पदों पर आवेदन शुरू, जानें लास्ट

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में फर्स्ट क्लास ITI (कम से कम 60 प्रतिशत अंक) होना जरूरी है.
  • इसके साथ NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी होना चाहिए.
  • इतना ही नहीं, उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो और उसके पास DGT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी होना अनिवार्य है.
  • इसके अलावा, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए.
  • हालांकिं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

कैसे होगा सिलेक्शन

BEML की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी से अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आईटीआई दस्तावेज, अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट और पहचान पत्र तैयार रख लेने चाहिए. यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो तकनीकी क्षेत्र में काम का अनुभव हासिल करते हुए स्थिर नौकरी की तलाश में हैं. बेहतर रहेगा कि आप बिना किसी देरी के आवेदन प्रक्रिया पूरी करे लें, ताकि आखिरी वक्त पर किसी तरह की दिक्कत पेश न आए.

---विज्ञापन---

कितनी मिलेगी सैलरी और आवेदन शुल्क कितना देना होगा

चयनित उम्मीदवारों को 16,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा मेडिकल खर्च के लिए 1,500 रुपये प्रति माह अलग से मिलेंगे. साथ ही कंपनी की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, जिससे यह अवसर और आकर्षक बन जाता है. वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे. वहीं SC, ST और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. कुल मिलाकर, अगर आप आईटीआई पास हैं और किसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो BEML की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.- PDF

नौकरी से जुड़ी इन चीजों का रखें ख्याल

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा.
  • अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है.
  • चयनित उम्मीदवारों को 16,900 प्रति माह वेतन मिलेगा और साथ ही अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा.
  • आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है.

यह भी पढ़ें: Top Medical Course: BAMS और BUMS में क्या हैं अंतर? जानिए 12वीं के बाद कौन सा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 23, 2026 12:00 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola