CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो आज फिर से होगी ओपन, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

CUET UG Result 2023

CUET UG Result 2023

विज्ञापन

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को जानकारी दी कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2023 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 1 से 2 मई, 2023 तक खुलेगी, जिससे छात्रों को अपने फॉर्म में चुनिंदा बदलाव करने की अनुमति मिलेगी। वे इस विंडो के दौरान आवेदन फॉर्म को अपडेट (जोड़, हटा या बदल सकते हैं) कर सकते हैं। इसके साथ ही नए पाठ्यक्रम या विश्वविद्यालय जोड़ सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक लगभग 14000 उम्मीदवार हैं जिनके आवेदन फॉर्म अभी ड्राफ्ट में हैं क्योंकि वे ओटीपी के माध्यम से अपने परिवर्तनों की पुष्टि नहीं कर सके। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये उम्मीदवार छूट न जाएं, एनटीए ने यह निर्णय लिया गया है कि 01 से 02 मई 2023 तक दो दिनों की अवधि के लिए पाठ्यक्रम / विश्वविद्यालयों को जोड़ने कि लिए लिंक एक्टिव की जाएगी।

Advertisment

इसके साथ ही NTA ने कहा, संपादन फॉर्म का विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने दी गई सीमा को समाप्त कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार अतिरिक्त शुल्क, यदि लागू हो, के भुगतान पर इस विंडो के दौरान विषयों और परीक्षणों को हटा या बदल सकते हैं।

21 मई से शुरू हो जाएगी प्रवेश परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2023 के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई से शुरू होने वाली है। एनटीए नोटिस के अनुसार, परीक्षा शहर पर्ची 14 मई को जारी की जाएगी और किसी विशेष पेपर की तारीख से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीयूईटी यूजी एग्जाम पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगा। इस साल सीयूईटी यूजी के लिए 16.85 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. हालांकि, लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने ही आवेदन जमा किया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ