CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी 2022 का रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

CUET PG result 2022

CUET PG result 2022

विज्ञापन

CUET PG 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानि 26 सितंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे तक जारी किया जाना है।

जो छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी पीजी परिणाम 2022 और सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके रिजल्ट की तारीखों का ऐलान यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश ने किया था।

Advertisment

CUET PG 2022 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक

-आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं
– आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें
-‘CUET PG 2022 रिजल्ट’ पर क्लिक करें
– अपना एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी डालें।
– डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

CUET PG परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। एक शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ