---विज्ञापन---

शिक्षा

CUET PG Result 2022 : पीजी परीक्षा का रिजल्ट कल हो सकता है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

CUET PG 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इसकी फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है और इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी […]

CUET PG 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 (CUET PG 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इसकी फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है और इसका रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

सीयूईटी पीजी 2022 के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कल यानि 25 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। जो छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी पीजी परिणाम 2022 और सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

CUET PG 2022 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक

-आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं
– आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें
-‘CUET PG 2022 रिजल्ट’ पर क्लिक करें
– अपना एप्लीकेशन नंबर व अन्य जानकारी डालें।
– डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

---विज्ञापन---

CUET PG 2022 Result: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

CUET PG परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11 और 12 सितंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। एक शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2022 12:54 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola