UPSC Topper IAS Officer Anu Kumari Success Story: सिविल सर्विसेज एग्जाम देना, UPSC क्रैक करके IAS अधिकारी बनना आज हर नौजवान का सपना होता है, लेकिन यह एग्जाम क्लीयर करना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत, जोश और जुनून चाहिए। ऐसा जज्बा होना चाहिए कि चाहे कुछ हो जाए, एग्जाम पास करके प्रशासनिक अधिकारी बनना ही है। इस तरह का जुनून कभी एक लड़की ने दिखाया था, जो आज IAS ऑफिसर हैं और उनकी सफलता की कहानी कई युवाओं के आदर्श है, प्रेरणा है। आइए उस लड़की के बारे में जानते हैं और देखते हैं कि वह IAS ऑफिसर कैसे बनी?
अनु आजकल केरल में पोस्टिड हैं
अनु कुमारी ने साल 2017 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की थी। हालांकि वे अपने पहले प्रयास में एक नंबर से IAS बनते-बनते रह गई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। अनु इस समय केरल कैडर में हैं और केरल में ही पोस्टिड हैं। 18 नवंबर 1986 को जन्मीं अनु हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले की रहने वाली हैं और जाट परिवार से हैं। पिता का नाम बलजीत सिंह, मां का नाम संतरो देवी है। अनु की एक छोटी बहन और 2 भाई हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा की नाइट लाइफ भी दिल्ली-गुरुग्राम जितनी रंगीन, बेहतरीन 3 क्लब, फूड-ड्रिंक्स के साथ विदेशों को देते हैं मात
नौकरी छोड़ UPSC क्रैक किया
अनु ने शुरुआती शिक्षा शिवा शिक्षा सदन सोनपत से पूरी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में BSC (ऑनर्स) की। इसके बाद IMT नागपुर से फाइनेंस और मार्केटिंग में MBA की। इसके बाद अनु ने मुंबई में ICICI बैंक में नौकरी की, जहां लगभग 9 साल काम किया। 2012 में अनु का शादी बिजनेसमैन वरुण दहिया से हुई। शादी के बाद वह गुरुग्राम में रहीं। साल 2016 में नौकरी छोड़कर UPSC क्लीयर करने का फैसला लिया। करीब 10 साल बाद अनु ने एग्जाम की तैयारी शुरू की।
बेटे को मां-बाप के पास छोड़ा
2016 में ही अनु ने पहली बार UPSC एग्जाम दिया। उस समय फॉर्म बड़े भाई ने बिना बताए भर दिया था। उन दिनों अनु का बेटा सिर्फ 4 साल का था, लेकिन अनु ने 2017 में फिर से एग्जाम देने का फैसला लिया। इसके लिए अनु ने अपने बेटे को मां-बाप के पास भेज दिया। खुद मौसी के यहां चली गई, जहां करीब डेढ़ साल जी तोड़ मेहनत की। UPSC क्लीयर करने का जुनून ऐसा था कि वह अपनी ममता को भूल गई थी। वे एग्जाम पास करने की ठान चुकी थी, क्योंकि इससे उनका और बेटे का भविष्य संवरता।
यह भी पढ़ें: Charger, Smartphone की तरह TV भी हो सकता है ब्लास्ट! दंपति की मौत से लें सबक
कोचिंग नहीं ली, टॉपिक बना प्रैक्टिस की
UPSC क्रैक करने के बाद पहले इंटरव्यू में अनु ने बताया कि नौकरी में पैकेज अच्छा था, लेकिन लोगों के लिए कुछ करना चाहती थी, इसलिए प्रशासनिक सेवा में आने का फैसला लिया। कोई कोचिंग नहीं ली। खुद पढ़ाई करके मुकाम हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा। काफी हद तक सेल्फ स्टडी की। BSC की थी तो कई सब्जेक्ट की नॉलेज थी। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया। ऑनलाइन स्टडी भी की। नोट्स बनाए, इसलिए रिवीजन में भी मुश्किल नहीं हुई और टारगेट अचीव हो गया।
अनु से इंटरव्यू में पूछे गए थे यह सवाल
1. हरियाणा में महिलाओं की स्थिति कैसी है?
2. हरियाणा में लिंगानुपात की स्थिति बेहद खराब है। 1000 लड़कों के पीछे लड़कियों की संख्या 830 है। इसमें सुधार लाने के लिए कौन से पहलू पर काम होना चाहिए?
3. हरियाणा में भ्रष्टाचार से कैसे निपटेंगे?
4. हरियाणा और अन्य राज्यों की संस्कृति में क्या अंतर है?
5. किसानों की स्थिति एवं समाधान कैसे हो सकता है। पानी की किल्लत होने के बावजूद अच्छी खेती कैसे की जा सकती है?
6. पीएनबी स्कैम में सीए का भी हाथ है। क्या आप नहीं मानते कि सीए ने भी देश को दबाया है?
7. अगर आपको हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया जाए तो आप प्रदेश की प्रगति के लिए राज्य सरकार को क्या सुझाव देंगी?
8. हरियाणा व पंजाब में डेरा कल्चर क्यों फेमस है?
9. हरियाणा में जाति के नाम पर विरोध या आंदोलन क्यों होते हैं?
10. हरियाणा में बेरोजगारी कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाने जरूरी हैं?
11. हरियाणा में बेटियों के साथ, विशेष रूप से छोटी बच्चियों के साथ यौन अपराध क्यों बढ़ रहे हैं, समाधान के लिए आप क्या कदम उठाएंगे?
12. हरियाणा में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों पर हमले करने के मामले सामने आए हैं। दो शिक्षकों की जान चली गई। इसके समाधान क्या हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines