CBSE Private Exam 2027: सीबीएसई ने 2026-27 सेशन की 10वीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षाओं के लिए एप्लिकेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है. एलिजिबल स्टूडेंट्स 8 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. बिना लेट फीस अप्लाई करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026 है. इसके बाद 24 से 30 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा. ये परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए हैं.
कैसे करें अप्लाई?
प्राइवेट कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन प्रॉसेस पूरा करने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा.
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Private Candidates से संबंधित परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित निर्देशों के मुताबिक अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी और विषयों के मुताबिक एग्जाम फीस ऑनलाइन पे करें.
- भुगतान पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें.
- एप्लिकेशन सब्मिट होने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें. भविष्य में आवेदन की स्थिति या अन्य जानकारी के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है.
एग्जाम फीस कितनी है?
भारत में रहने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पर सब्जेक्ट 320 रुपये एग्जाम फीस फिक्स की गई है. नेपाल के कैंडिडेट्स को प्रति विषय 1100 रुपये, जबकि दूसरे देशों में रहने वाले स्टूडेंट्स को 2200 रुपये प्रति विषय का पेमेंट करना होगा. 12वीं के प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स के लिए अलग फीस भी लागू होगा. भारत में ये फीस 160 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय, नेपाल में 174 रुपये और अन्य देशों में 375 रुपये है. फिक्स डेट के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपये लेट फीस भी देनी होगी.
यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
फॉर्म भरते वक्त क्या सावधानी बरतें?
1. फॉर्म एक ही बार जमा करें: CBSE ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करते वक्त खास सावधानी बरतने की सलाह दी है.
2. OTP के लिए ईमेल जरूरी: एप्लिकेशन प्रॉसेस में OTP वेरिफिकेशन के लिए एक्टिव ईमेल आईडी की जरूरत होगी.
3. रोल नंबर सही भरें: रोल नंबर, स्कूल नंबर और परीक्षा केंद्र से जुड़े नंबर दर्ज करते वक्त गलती न करें.
4. परीक्षा का शहर सोच-समझकर चुनें: एग्जाम सेंटर के लिए शहर का सिलेक्शन सावधानी से करें.
5. जानकारी दोबारा जांचें: फॉर्म सबमिट करने और फीस पे करने से पहले नाम, सब्जेक्ट, रोल नंबर और दूसरे डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें.
6. सेंटर बदलने का मौका नहीं: बोर्ड के मुताबिक दिए परीक्षा सेंटर को फाइनल माना जाएगा. सेंटर मिलने के बाद उसे बदलने की गुजारिश पर विचार नहीं किया जाएगा.
आखिरी तारीख के बाद सुधार होगा?
उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले सभी डिटेल्स की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए. एप्लिकेशन सब्मिट होने के बाद सुधार की सुविधा सीमित हो सकती है और आखिरी तारीख बीतने के बाद बदलाव की इजाजत नहीं मिल सकती है. इसलिए स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा कि वो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना वक्त पर सभी प्रॉसेस कर लें.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
8 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
8 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines