CBSE Date Sheet 2027: अगर आप भी साल 2026-27 के सेशन में CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो आपके दिल की धड़कनें थोड़ी तेज होना लाजमी है. बोर्ड एग्जाम की तैयारी में सबसे पहला और अहम पड़ाव होता है- ऑफिशियल डेटशीट (CBSE Date Sheet 2026) का आना. कब होगी पहली परीक्षा? दो विषयों के बीच कितना गैप मिलेगा? इस बार 10वीं के नियम क्या बदले हैं? आइए, इन सभी सवालों के जवाब एकदम आसान भाषा में समझते हैं.
कब रिलीज़ होगी CBSE Date Sheet 2027?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सितंबर के आखिरी हफ्ते में डेटशीट जारी करेगा लेकिन पहले टेंटेटिव डेटशी जारी की जाएगी. फाइनल डेटशीट अक्टूबर या नवंबर तक आने की उम्मीद है. कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें : CBSE Board Exam 2027 Datesheet: कब जारी होगा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल? जानें बड़ा अपडेट
CBSE Class 10: इस बार लागू होंगे ये 4 नए और बड़े नियम
अगर आप 10वीं में हैं, तो बोर्ड ने आपके लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं.
- दो बार बोर्ड परीक्षा का मौका (Two-Board Exam System): 10वीं के छात्रों को एक ही साल में दो बार एग्जाम देने का विकल्प मिलेगा. फरवरी की पहली परीक्षा मुख्य होगी, जबकि मई 2027 में होने वाली दूसरी परीक्षा के जरिए आप अधिकतम 3 विषयों में अपने नंबर सुधार (Improvement) सकते हैं.
- 50% योग्यता-आधारित प्रश्न (Competency-Based Questions): रट्टा मारने का जमाना गया. अब 50% सवाल केस-स्टडी, प्रैक्टिकल और लॉजिकल समझ पर आधारित होंगे.
- 75% अटेंडेंस जरूरी: अगर आपकी स्कूल में उपस्थिति 75% से कम रही, तो एडमिट कार्ड मिलने में दिक्कत हो सकती है.
- सेक्शन-वाइज उत्तर देने का नियम: साइंस या सोशल साइंस जैसे विषयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के उत्तर strictly उनके तय सेक्शन में ही लिखने होंगे.
कैसे डाउनलोड करें CBSE Date Sheet 2027 PDF?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- Main Website वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. Latest @ CBSE सेक्शन में जाएं.
- Class 10th Date Sheet 2027 या Class 12th Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें.
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines