CBSE Compartment Result 2023: आज इस समय जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CBSE Compartment Result 2023
Edited By Niharika Gupta

CBSE Compartment Result 2023
CBSE Compartment exam result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस महीने की शुरुआत में आयोजित 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। ये नतीजे बोर्ड की वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई आमतौर पर 10-15 दिनों के भीतर कंपार्टमेंट परिणाम घोषित करता है। 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 से 22 जुलाई तक और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। ऐसे में संभावना है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के नतीजे आज, 31 जुलाई घोषित कर दिए जाएंगे.
सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, आज कुछ ही देर में रिजल्ट जारी हो सकता है। परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर cbseresults.nic.in, cbse.gov.inअपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें कि बोर्ड द्वारा सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थीं। जो छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद, बोर्ड उन छात्रों को एक समेकित मार्कशीट जारी करेगा जो परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: