सीबीएसई बोर्ड क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, इसको लेकर चर्चा तेज है. छात्रों से लेकर उनके अभिभावक लगातार खबरों पर नजरे बनाए हुए हैं, ताकि कोई मार्कशीट को लेकर कोई भी अपडेट आए, तो तुरंत चेक किया जा सके. CBSE ने क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 28 जुलाई को करवाया गया था. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, ताकि उनके नंबर बेहतर हो, लेकिन अब माता-पिता बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.
यह भी पढ़ें: BTech में एडमिशन नहीं मिला? 12वीं PCM के बाद ये 3 करियर ऑप्शन भी बदल सकते हैं
कब आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि CBSE इस हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. हालांकि, पिछले साल हुई परीक्षा और रिजल्ट के बीच का समय अंतर देखें तो, परीक्षा के 16 दिनों के बाद बोर्ड ने 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था, ऐसे में ज्यादा उम्मीद है कि इस हफ्ते मार्कशीट की घोषणा हो सकती है, जिसके बाद छात्र अपने मार्क्स को देख सकेंगे और मन चाहे स्कूल में आसानी से एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.
कैसे डाउनलोड करें अपनी 12वीं सप्लीमेंट्री मार्कशीट?
अब सवाल उठता है कि आप कैसे घर बैठे अपनी 12वीं की सप्लीमेंट्री मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं? आपको मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, बल्कि आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप ओरिजिनल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं.
- सीबीएसई सप्लीमेंट्री 12वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
- आपको वहां होमपेज पर रिजल्ट (Result) {https://results.digilocker.gov.in/} वाला ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
- सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डाउनलोड भी कर सकेंगे.
हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि आपकी ओरिजिनल मार्कशीट (CBSE द्वारा ऑफिस से जारी) आपको ऑनलाइन नहीं, बल्कि स्कूल से मिलेगी, जो आधिकारिक रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूलों को भेजी जाती है. आप अपने स्कूल में जाकर साइन और आईडी दिखाकर मार्कशीट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: UPTET Result 2026 Update: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
13 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines