UPTET Result 2026 Update: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर सकेंगे चेक

UPTET Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपीटीईटी 2026 का परिणाम घोषित करने वाला है. अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक कर सकेंगे.

UPTET Result 2026 Latest Update

कब जारी होगा यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट?

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में घोषित कर दिए जाएंगे. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच प्रदेश के 75 जिलों में दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी. इस बार परीक्षा में करीब 17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. कुल उपस्थिति लगभग 88 प्रतिशत रही. परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर- की जारी की गई थी और अब फाइनल आंसर- की भी रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी.

विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 में पासिंग मार्क्स

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें जीवन भर के लिए मान्य पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा. प्रमाण पत्रों का वितरण सितंबर या अक्टूबर महीने तक डाइट केंद्रों के माध्यम से शुरू होगा. परीक्षा को पास करने के लिए श्रेणी के अनुसार अंक तय किए गए हैं. सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत लाना जरूरी है. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा पास होने के फायदे

आयोग ने परीक्षा के दौरान गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक निगरानी का इस्तेमाल किया था. इसके बावजूद तीन दिनों की परीक्षा के दौरान 44 मुन्नाभाई यानी दूसरे की जगह परीक्षा देते फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए. एक अभ्यर्थी को अपने जूते में स्मार्टफोन छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था. इस परीक्षा में कोई माइनस मार्किंग नहीं थी और कई पालियों में पेपर होने के कारण नॉर्मलाइजेशन नियम लागू होगा. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में भविष्य में निकलने वाली सुपर टेट जैसी शिक्षक भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ