CBSE Board Result 2025: किसी भी पल जारी हो सकता है रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE 10th, 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से पिछले साल कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। ऐसे में इस साल भी उम्मीद है कि बोर्ड अगले 2 से 3 दिनों में रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

CBSE 10th-12th Result 2025 LIVE Update
विज्ञापन
Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE अगले सप्ताह एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने वाला है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पिछले तीन साल से CBSE ने औपचारिक रूप से परिणाम घोषित करने से कुछ समय पहले रिजल्ट लिंक को एक्टिव किया है।

CBSE ने पिछले बोर्ड परीक्षा के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस साल भी अगले दो से तीन दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट ना हों, वे मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए अपनी अपनी इवैल्यूएटेड आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगर छात्र को लगता है कि उसके मार्क्स बढ़ सकते हैं, तो वह आगे की प्रक्रिया के लिए जा सकता है।

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ