CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की फर्जी डेट शीट के खिलाफ चेतावनी जारी की है। सीबीएसई कक्षा 10, 12 की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी और टाइम-टेबल अभी घोषित नहीं की गई है।
सीबीएसई ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के फाइलन एग्जाम की फर्जी डेट शीट वायरल की जा रही हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने आगे कहा कि ओरिजिनल डेट शीट जल्द ही जारी की जाएंगी।
सीबीएसई के प्रैक्टिकल एग्जाम इस दिन होंगे शुरू
कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी होने पर सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर भी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड नियत समय में जारी किया जाएगा। बोर्ड देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जनवरी, 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा।
ICSI CS Admit card 2022: सीएस दिसंबर सत्र परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां चेक करें जरूरी डिटेल्स
पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड इस महीने कक्षा 10, 12 की डेट शीट जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 केवल एक बार आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखों, डेटशीट, प्रैक्टिकल परीक्षाओं, एडमिट कार्ड और अन्य विवरणों के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर चेक करते रहे।
ऐसा होगा नया परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शीत कालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी साझा की है। सीबीएसई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में, परीक्षाओं के पैटर्न में सुधार के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में योग्यता-आधारित प्रश्न पूछने की शुरुआत कर रहा है। इन प्रश्नों में में वस्तुनिष्ठ प्रकार, कंस्ट्रक्टिव रिस्पॉन्स टाइप, एसर्शन यानी अभिकथन, रीजनिंग यानी तर्क और मामले यानी केस आधारित प्रश्न जैसे कई प्रारूप शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 40 फीसदी प्रश्न और कक्षा 12वीं में लगभग 30 फीसदी प्रश्न योग्यता आधारित हैं।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
19 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines