CBSE 12th Result 2025: टॉप स्कूल और रीजन की लिस्ट में किसका जलवा रहा बरकरार? यहां जानें बेस्ट परफॉर्मर

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय का पासिंग प्रतिशत देश भर के सभी स्कूलों में सबसे अधिक रहा है। वहीं, विजयवाड़ा रीजन में सबसे अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है।

cbse 12th result 2025

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल:

विज्ञापन

1. जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.29% पास प्रतिशत

2. केंद्रीय विद्यालय (KV): 99.05%

विज्ञापन

3. सेंट्रल तिब्बती स्कूल (STSS): 98.96%

अन्य स्कूलों का प्रदर्शन:

विज्ञापन

1. सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.57%

2. सरकारी स्कूल: 90.48%

विज्ञापन

3. प्राइवेट स्कूल: 87.94%

इससे साफ है कि नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों ने फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी स्कूलों से आगे बढ़त बनाई है।

विज्ञापन

CBSE Class 12th Result 2025: विजयवाड़ा रहा बेस्ट परफॉर्मर 

सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों में विजयवाड़ा रीजन सबसे टॉप पर रहा, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम में 99.32% और चेन्नई में 97.39% पासिंग प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

अन्य टॉप प्रदर्शन करने वाले रीजन:

– बेंगलुरु: 95.95%

विज्ञापन

– दिल्ली वेस्ट: 95.37%

– दिल्ली ईस्ट: 95.06%

विज्ञापन

– मध्यम प्रदर्शन वाले रीजन:

– चंडीगढ़: 91.61%

विज्ञापन

– पंचकूला: 91.17%

– पुणे: 90.93%

विज्ञापन

– अजमेर: 90.40%

कम प्रदर्शन करने वाले रीजन:

विज्ञापन

– भुवनेश्वर: 83.64%

– गुवाहाटी: 83.62%

विज्ञापन

– देहरादून: 83.45%

– पटना: 82.86%

विज्ञापन

– भोपाल: 82.46%

– नोएडा: 81.29%

विज्ञापन

– प्रयागराज: 79.53% (सबसे कम पास प्रतिशत)

इस साल CBSE कक्षा 2वीं के नतीजों में छात्रों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। खासकर जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय। वहीं, कुछ रीजन जैसे विजयवाड़ा और त्रिवेंद्रम ने बेहद शानदार परिणाम दिए हैं। इसके अलावा प्रयागराज जैसे कुछ रीजन को सुधार की बेहद जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ