News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
NEET Exam 2024 Dress Code: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के नीट 2024 अधिसूचना (NEET 2024 Notification) में नीट ड्रेस कोड (NEET Dress Code) की घोषणा भी की गई है। NEET Exam देने वाले सभी कैंडिडेट्स को NEET 2024 के लिए निर्धारित ड्रेस कोड और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, वरना उन्हें एग्जाम हॉल में एंट्री करने से रोका जा सकता है। यदि ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के कारण ऐसा होता है, तो कैंडिडेट की सारी मेहनत और तैयारी पर पानी फिर जाएगा। आइए जानते हैं, एनटीए (NTA) ने द्वारा तीन शीर्षकों में निर्धारित नीट 2024 ड्रेस कोड क्या है?
NEET Exam 2024 में भाग लेने वाले पुरुष कैंडिडेट्स के लिए ड्रेस कोड संबंधी जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, वे हैं:
पुरुष कैंडिडेट्स की तरह महिला कैंडिडेट्स के लिए निम्नलिखित ड्रेस कोड निर्धारित किए गए हैं:
नीट ड्रेस कोड 2024 के दिशा निर्देश में कुछ छूट भी दी गई है। जो कैंडिडेट्स धार्मिक मान्यताओं के कारण ड्रेस कोड का पालन नहीं कर पाएंगे, उन्हें NEET 2024 के लिए आवेदन पत्र भरते समय इसका उल्लेख करना अनिवार्य था। यदि किसी कैंडिडेट ने इसका उल्लेख नहीं किया है, तो उन्हें कोई छूट नहीं मिलगी। जिन कैंडिडेट्स ने इसका जिक्र फॉर्म भरते समय किया है, उन कैंडिडेट्स को सुरक्षा जांच के लिए कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करना होगा। ऐसे कैंडिडेट्स को सुझाव है कि वे दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंच जाएं, ताकि सुरक्षा जांच में देर न हो और वे समय पर एग्जाम हॉल में प्रवेश कर सकें।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।