BSEB Matric Exam 2023: बीएसईबी (BSEB) ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के रिपोर्टिंग समय में बदलाव किया है। छात्रों के लिए सुबह की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा का रिपोर्टिंग समय 9:30 बजे था, जिसे बदलकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी ओर दोपहर की शिफ्ट में होने वाले पेपर के लिए रिपोर्टिंग समय 1:45 बजे था, लेकिन अब दोपहर 1:15 बजे एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार को 10वीं या मैट्रिक परीक्षाओं के रिपोर्टिंग समय में बदलाव की घोषणा की। छात्रों को पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। पहले यह 10 मिनट था।

Advertisment

इसका मतलब है कि सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए छात्रों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा और दोपहर की शिफ्ट के पेपर जो दोपहर 1:45 बजे शुरू होंगे, उन्हें परीक्षा स्थल पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचना होगा।

विज्ञापन

बीएसईबी (BSEB) ने सूचित किया है कि किसी भी परिस्थिति में रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षा चल रही है।

विज्ञापन

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा डेट शीट

  • 14 फरवरी: शिफ्ट 1: मैथ्स (110), शिफ्ट 2: मैथ्स (210)
  • 15 फरवरी: शिफ्ट 1: साइंस (112), शिफ्ट 2: साइंस (212)
  • 16 फरवरी: शिफ्ट 1: सोशल साइंस (111), शिफ्ट 2: सोशल साइंस (211)
  • 17 फरवरी: शिफ्ट 1: अंग्रेजी (113), शिफ्ट 2: अंग्रेजी (213)
  • 20 फरवरी: शिफ्ट 1: हिंदी , शिफ्ट 2: हिंदी
  • 21 फरवरी: शिफ्ट 1: उर्दू भाषा, शिफ्ट 2: उर्दू भाषा

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ