BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Bihar Board Result kab Ayega: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल घोषित किए जाने की संभावना है। इस साल बोर्ड एग्जाम 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर, रोल कोड और रजिस्ट्रेशन नंबर पता होना चाहिए। जानें कैसे देखा जाए बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?
कहां देखा जा सकता है Bihar Board Result?
छात्र-छात्रा अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कितने बच्चों ने दिया Bihar Board 12th Exam?
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड का 12वीं का एग्जाम देने लगभग 13,04,352 स्टूडेंट्स आए थे, जिनमें 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राएं थीं। बीते साल यानी 2023 में लड़कियां तीनों स्ट्रीम में टॉप पर रही थीं।
बीते साल कैसा रहा था रिजल्ट?
2023 में बिहार बोर्ड के 12वीं का परिणाम 83.70 परसेंट रहा था। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने साइंस, आर्ट और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में अपनी जगह बनाई थी।
कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट? (How to check 10th-12th result)
1. सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद होम पेज पर “बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2024” या “बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024” वाला लिंक या सेक्शन दिखेगा।
3. इसके बाद रेजल्ट पेज पर आगे बढ़ें और दिए गए फील्ड में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
4. जरूरी डिटेल डालें और आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. इस तरह आपका बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
6. रिजल्ट डाउनलोड या फ्यूटर के लिए प्रिंट भी किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines