---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा 10वीं परीक्षा का परिणाम कल इस समय होगा जारी, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

Odisha 10th Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा कल 18 मई, 2023 को (BSE) ओडिशा 10वीं एचएससी परिणाम 2023 जारी करेगा। ओडिशा 10वीं के परिणाम कल सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर देख […]

---विज्ञापन---

Odisha 10th Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा कल 18 मई, 2023 को (BSE) ओडिशा 10वीं एचएससी परिणाम 2023 जारी करेगा। ओडिशा 10वीं के परिणाम कल सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार जो कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर देख सकेंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने कहा कि 10 से 17 मार्च के बीच आयोजित मैट्रिक परीक्षा में करीब 5.32 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर 18 मई को दोपहर 12 बजे से देख पाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने बताया है कि ‘ओपन स्कूल परीक्षा’ और ‘मध्यमा परीक्षा’ के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगेॉ।

---विज्ञापन---

Odisha 10th Board Result 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • उम्मीदवार किसी भी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और चेक बीएसई ओडिशा परिणाम टैब पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अपना रिजल्ट विवरण चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

बीएसई ओडिशा 10वीं का परिणाम जारी करने का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन परिणाम जारी होने के बाद, छात्र कक्षा 10वीं ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर देख सकेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे पूरक परीक्षा देनी होगी।

First published on: May 17, 2023 06:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola