BPSC 70th CCE Final Results Announced: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आधिकारिक तौर पर 70वें कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम (CCE) के फाइनल रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही भर्ती की एक लंबी प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा था. महीनों तक चली परीक्षा, मूल्यांकन, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश के प्रॉसेस के बाद, पटना में BPSC के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने नतीजों का ऐलान किया.
श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप
यूपी की उम्मीदवार श्रद्धा पांडेय 593 अंकों के साथ ओवरऑल टॉपर बनीं. शशांक गौरव और आयुष बिजोय ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया; दोनों को 592-592 अंक मिले. आयोग के मुताूिर, विज्ञापित 2,035 रिक्तियों के लिए 2,027 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है. उम्मीदवारों के देखने के लिए पूरी मेरिट लिस्ट बीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- Traffic Challan New Rules: ट्रैफिक चालान माफ कराने का नियम बदला, अब इस शर्त पर मिलेगी लोक अदालत में छूट
---विज्ञापन---
इंटरव्यू में 5400 कैंडिडेट
70वें कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम हाल के सालों में आयोग के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक थी, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया था. इंटरव्यू के स्टेज में 5,400 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए, जिससे सिलेक्शन प्रॉसेसे पिछली परीक्षाओं की तुलना में ज्यादा व्यापक हो गई.
---विज्ञापन---
रुकावटों का करना पड़ा सामना
13 दिसंबर, 2024 को आयोजित प्रिलिमनरी एग्जाम के बाद इस भर्ती अभियान को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा था. पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी और आरोपों की खबरों के बाद आयोग ने उस केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी थी. बाद में, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 4 जनवरी, 2025 को एक स्पेशल री-एग्जाम आयोजित किया गया.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- कौन होते हैं सॉलिसिटर जनरल, इनकी जिम्मेदारियां क्या? तुषार मेहता को तीसरी बार एक्सटेंशन
---विज्ञापन---
हालांकि रि-एग्जाम के लिए 12,000 से ज्यादा एजमिट कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन सिर्फ 5,900 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए. इस मुद्दे को लेकर उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया और व्यापक सुधारात्मक उपायों की मांग की. विवाद के बावजूद, BPSC ने चयन प्रक्रिया जारी रखी और फाइनल रिजल्ट्स जारी करने से पहले सभी जरूरी स्टेज पूरे किए. कामयाब उम्मीदवार अब बिहार सरकार के तहत अल प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे.