Bihar Board 12th Compartment Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा की आंसर-शीट चेक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 23 मार्च से शुरू करेगा।
जो उम्मीदवार अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों से खुश नहीं हैं, वे biharboardonline.bihar.gov पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बता दें कि बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म स्कूल प्राधिकरण के पास होगा और छात्र स्कूल अधिकारियों के माध्यम से फॉर्म को प्राप्त कर सकेंगे।
Bihar Board Class 12th Compartment Form 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘बीएसईबी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट फॉर्म’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और बीएसईबी स्कूल लॉगिन तक पहुंचें।
- अब आप यहां अपना कंपार्टमेंट फॉर्म की जांच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
और पढ़िए – Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम घोषित, इस साल टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम
मई से शुरू होंगे कम्पार्टमेंट एग्जाम
बोर्ड के अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए विवरण के अनुसार, बीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 स्क्रूटनी रजिस्ट्रेशन 23 मार्च, 2023 से शुरू होने वाले हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कि जो छात्र दो विषय में असफल हुए है, वो कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं जिन छात्रों ने इंटर का रजिस्ट्रेशन तो करवाया, लेकिन किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वो विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट मई तक जारी होगा।
अंकों से संतुष्ट न होने पर इस तरह से करें आवेदन
जो उम्मीदवार बिहार 12वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 मार्च, 2023 तक बीएसईबी 12वीं की आंसर-शीट चेक के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12 की आंसर-शीट चेक के माध्यम से, उम्मीदवार अपनी बोर्ड परीक्षा की आंसर-शीट की दोबारा चेक करा सकेंगे।
री-चेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क
बिहार बोर्ड, बीएसईबी इंटर मीडिएट, कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए स्क्रूटनी / री-चेकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov पर आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को 70 रुपये का शुल्क देना होगा। कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को पहले पंजीकरण करना होगा और अपनी आवेदन आईडी जनरेट करनी होगी।
कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
बीएसईबी कक्षा 12 की आंसर-शीट चेक के शेड्यूल के साथ, बोर्ड ने बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दी गई तारीखों के अनुसार, बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन आज 23 मार्च से 27 मार्च, 22023 तक उपलब्ध होंगे। बिहार 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 31 मई, 2023 को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
5 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines