---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार 12वीं का परिणाम घोषित, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

BSEB Inter result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए। आर्ट्स, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी की […]

---विज्ञापन---

BSEB Inter result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए। आर्ट्स, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

इस साल राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बीएसईबी इंटर 2023 की परीक्षा देने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं।

---विज्ञापन---

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की एक से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

---विज्ञापन---

इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक

BSEB Inter result 2023: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, इंटरमीडिएट के लिए रिजल्ट लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और/या अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और अपना रिजल्ट चेक करें।

First published on: Mar 21, 2023 02:57 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola