Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर का परिणाम घोषित, इस साल टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 12th Result 2023 Live
Edited By Niharika Gupta

Bihar Board 12th Result 2023 Live
BSEB Inter Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 21 मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 घोषित कर दिए हैं।
बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए। आर्ट्स, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम लिंक सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
इस साल राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। बीएसईबी इंटर 2023 की परीक्षा देने वाले कुल 13,04,586 छात्रों में से 10,51,948 सफल हुए हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में जो छात्र परीक्षा में टॉप (BSEB 12th Toppers) करते हैं सरकार उन्हें 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर देती है। इसीप्रकार दूसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलता है। इस वर्ष उन्हें क्या कुछ मिलेगा इसे रिजल्ट जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जायेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: