Bihar Board Matric Result 2024: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज आएगा। बिहार बोर्ड ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रविवार को दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा होगी। बीते कुछ सालों से देखा जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम आने के 6 से 10 दिन के अंदर मैट्रिक का रिजल्ट आ जाता है। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि इस साल बीएसईबी 30 या 31 को मैट्रिक के परिणाम घोषित कर सकता है। क्योंकि आज से ठीक 7 दिन पहले 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।
हर साल की तरह इस साल भी बीएसईबी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि अगर रिजल्ट वाले दिन आपके फोन में इंटरनेट नहीं चलता है या फिर इंटरनेट बहुत ज्यादा स्लो हो जाए, तो आप बिना इंटरनेट भी परिणाम देख सकते हैं।
आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट भी बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें ऑनलाइन कैसे करें चेक
बिना इंटरनेट कैसे चेक करें रिजल्ट?
बता दें कि इंटरनेट के बिना आप एसएमएस के जरिए बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में।
1. बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में मैसेजिंग ऐप को ओपन करना होगा।
2. मैसेजिंग ऐप में नए संदेश के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद BIHAR10स्पेस(अपना रोल नंबर) डालें।
4. फिर ये मैसेज 56263 मोबाइल नंबर पर भेज दें।
5. जैसे ही आप इस मोबाइल नंबर पर मैसेज को भेजेंगे। वैसे ही आपके फोन में एसएमएस के जरिए रिजल्ट आ जाएगा।
6. भविष्य के लिए आप रिजल्ट का स्क्रीनशॉट अपने पास सेव करके रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: कब आएंगे परिणाम? जल्द ऐलान, ऐसे करें चेक
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines