Bihar Board 10th Result 2024: 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट आ चुका है, जिसके बाद छात्रों को अब बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों का इंतजार है। अब माना जा रहा है कि मैट्रिक का रिजल्ट 30 मार्च 2024 या 31 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम आने के 6 से 10 दिन के अंदर बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आ जाता है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि इस साल 30 या 31 मार्च 2024 को रिजल्ट आ सकता है। आइए अब जानते हैं 30 या 31 किस दिन बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम आएंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं 2024 का रिजल्ट कब आएगा?
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 31 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है। इंडिया टुडे ने बिहार बोर्ड के सूत्रों के हवाले से कहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 31 मार्च को ही घोषित हो सकते हैं। हालांकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
नाम से बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर मिलेगी। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर आप रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन आप अपने नाम से रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।
2. इसके बाद वेबसाइट पर आपको ‘बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ नाम से एक टैब दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
3. फिर एक नया टैब खुलेगा, अब दिए गए कॉलम में आप अपना नाम और जन्मतिथि डालें।
4. इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। जैसे ही आप सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
5. रिजल्ट को आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालना चाहते हैं, तो उसका ऑप्शन भी वेबसाइट पर मौजूद होता है।