Bihar Board 10th Result 2024: कब आएंगे परिणाम? जल्द ऐलान, ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद अब छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार है। आइए जानते हैं किस दिन और किस समय बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा और ऑनलाइन आप कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं?

Bihar Board 10th Result 2024

Bihar Board 10th Result 2024: 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है,  जिसके बाद अब बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। इस साल जिन बच्चों ने बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए हैं, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

आइए जानते हैं 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कहां होगा? इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि आप ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

कहां होगा रिजल्ट की तारीख का ऐलान?

बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा की जाएगी। बीएसईबी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंड @officialbseb पर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि अब तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है कि 10वीं का रिजल्ट कब आएगा।
लेकिन माना जा रहा है कि आज से तीन या चार दिन बाद यानी 30 मार्च या 31 मार्च 2024 को रिजल्‍ट घोषित किए जा सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट आने के 6 से 8 दिन के अंदर बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है। इसलिए उम्मीद है कि इस साल 30 या 31 मार्च 2024 को 10वीं का रिजल्ट आ सकता है।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

बता दें कि रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स आप वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। ये बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। इसके अलावा रिजल्ट भी इसी वेबसाइट पर जारी होगा। चलिए अब जानते हैं आप ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं।

  1. बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट को खोलने के बाद आप ‘बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया टैब खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर डालने के बाद व्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. जैसे ही आप व्यू ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तभी आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2024: SMS से कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ