Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड ने 10 जिलों में 11 परीक्षा सेंटर बदलने का ऐलान किया है। जिन छात्रों की इन सेंटर्स में परीक्षा होनी थी, अब उनके लिए नए सिरे से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अगर आप भी 10वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बिहार बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर जाकर अपडेट देख सकते हैं।
कहां पर बदले सेंटर?
बोर्ड ने जिन जिलों में एग्जाम सेंटर्स को बदला है, उसमें मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, गया और सिवान का नाम शामिल है। इस बदलाव के बाद बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों को नए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने छात्रों से नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अपील की है। जो भी छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वह बिहार बोर्ड ऑफिशयिल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE Admit Card Download: 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, 5 स्टेप्स में करें डाउनलोड
कहां से से ले सकते हैं जानकारी?
जो छात्र अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं, वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र coemat-bseb-bih@gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) के मोबाइल नंबर 9431057268 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं, दूसरा नंबर 7979815223 उप परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) का है, जिससे परीक्षा से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
इसके अलावा बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर भी परीक्षा का अपडेट देख सकते हैं। जिसके लिए सबसे पहले साइट पर स्टूडेंट सेक्शन पर जाएं, उसके बाद 10वीं क्लास चुनें। जिसको खोलने के बाद आपको टाइम टेबल नजर आएगा।
आपको बता दें कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जो दो शिफ्टों में कराई जाएंगी। जिसमें पहली शिफ्ट 9:30 बजे से 12:45 बजे तक रहेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोहपर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक रहेगी।
ये भी पढ़ें: KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलेगा बच्चे को एडमिशन? जानिए फॉर्म भरने का तरीका
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
21 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
22 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines