KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में कैसे मिलेगा बच्चे को एडमिशन? जानिए फॉर्म भरने का तरीका

Kendriya Vidyalaya Admission 2025: केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी चीजों के बारे में जान लें। रजिस्ट्रेशन में किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, यहां देखिए।

Kendriya Vidyalaya Admission 2025

Kendriya Vidyalaya Admission 2025: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन कारने के लिए माता-पिता शुरू से ही अपने बच्चों की तैयारी कराना शुरू कर देते हैं। KVS एक सरकारी संस्था है, जिसमें बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी जाती है। 2025- 26 में बच्चों का एडमिशन कराने के इच्छुक लोग पहले से ही कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रख लें। केवीएस में एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखिए।

विज्ञापन

एडमिशन की प्रमुख तारीखें

केंद्रीय विद्यालय में 2025-26 के लिए एडमिशन के लिए कुछ प्रमुख तारीखें तय की गई हैं। जिसमें आवेदन जनवरी 2025 से शुरू होने थे। वहीं, इसकी आखिरी तारीख मार्च 2025 तय की गई है। चयन प्रक्रिया अप्रैल 2025 और रिजल्ट मई 2025 में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

किस क्लास में होंगे एडमिशन?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसमें क्लास 1 से क्लास 5 और कक्षा 6 से कक्षा 8 में एडमिशन होंगे। वहीं, लास्ट 9 से कक्षा 12 तक एडमिशन कराया जा सकता है। आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र (पिछली कक्षा के लिए), फोटो और साइन और पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड या वोटर कार्ड) होना जरूरी है।

विज्ञापन

क्या रहता है एडमिशन प्रोसेस?

आवेदन के बाद छात्रों का चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। इसके लिए तय की गई तारीख पर एक लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें चयनित छात्रों का नाम होगा। यह लिस्ट KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। लॉटरी से जुड़ी पूरी जानकारी फोन पर दे दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल के यूट्यूब चैनल पर पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कैसे भरें एडमिशन फॉर्म?

एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर ऐडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इसमें मांगी गई तमाम जानकारी भर दें। लॉगिन होने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर दें। इसके बाद फॉर्म की एख हार्ड कॉपी निकाल लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ