बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर रखी है, लेकिन अब इसकी आखिरी तारीख बेहद करीब आ गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून निर्धारित की गई है. अगर आप भी इस क्षेत्र में अपना शानदार करियार बनाना चाहते हैं, तो इस मौके का जरूर फायदा उठाए.
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का शानदार मौका! भारतीय नौसेना में अग्निवीर अपरेंटिसशिप की भर्ती शुरू,
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता
- इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
- शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.
- यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव हासिल कर भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करना चाहते हैं. इन पदों पर भर्ती पानी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर तो उम्मीदवार सभी में पास हो जाएगें, वह ही आगे बढ़ सकेंगे.
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. हालांकि, बात करें आवेदन शुल्क की तो, सभी वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 800 रुपये रखा गया है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव और मासिक स्टाइपेंड का यह अवसर युवाओं के लिए करियर की मजबूत शुरुआत साबित हो सकता है, इसलिए इस मौके को न गवाए.
यह भी पढ़ें: MBA की इन 5 टॉप ब्रांचेज में होती है पैसों की बारिश! करियर भी रहेगा हमेशा नंबर वन, देखें पूरी
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines