सरकारी नौकरी का शानदार मौका! भारतीय नौसेना में अग्निवीर अपरेंटिसशिप की भर्ती शुरू, 10वीं पास वाले आसानी से कर सकते हैं अप्लाई

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: क्या आप भी भारतीय नौसेना के साथ करीब से काम करना चाहते हैं? नौसेना ने अग्निवीर अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती आवेदन शुरू कर दी है. आइए जानते हैं आप कैसे और कब तक अप्लाई कर सकते हैं?

Indian Navy Agniveer

भारतीय नौसेना में भर्ती (Image: AI)

विज्ञापन

Indian Navy Agniveer: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों लोगों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, भर्ती अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बैच 01/2027 और 02/2027 के तहत आयोजित की जा रही है. इस मौके का फायदा उठाकर उम्मीदवार करीब से नौसेना के साथ काम कर सकेंगे और अपने करियर को नए उड़ान दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! DSSC-UPSSSC भर्ती 2026 के लिए

विज्ञापन

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं परीक्षा पास की हो, वह भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ. इसके अलावा AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा होना चाहिए. इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी तय है, जिसके हिसाब से भर्ती होनी है. बैच  01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए. वहीं, बैच 02/2027 के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच रखी गई है.

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
  • इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in जाएं.
  • इसके बाद स्क्रीन में Join as Agniveer  का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • अब ‘Agniveer (Apprentice) – INET 2/2026’ विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरें और सभी जरूरी दस्तावेज को जमा करें.
  • आवेदन शुल्क 550 रुपये + 18 फीसदी जीएसटी तय किया गया है, इसे ऑनलाइन जमा करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

कैसे होगा सेलेक्शन?

  • भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी,
  • इसमें इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (NET).
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट.
  • मेडिकल परीक्षा शामिल हैं, सेलेक्शन के लिए हर एक टेस्ट में पास होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:  Sarkari Naukri June 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जून में 46 हजार से ज्यादा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ