AP SSC Supplementary Results 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश जल्द ही एपी एसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 2023 की घोषणा करेगा।
आंध्र प्रदेश कक्षा 10 सप्लीमेंट्री का रिजल्ट BSEAP की आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in या manabadi.co.in के माध्यम से देखे जा सकते हैं।सप्लीमेंट्री परिणामों की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। घोषणा होने पर, यह जानकारी यहां छात्रों के साथ साझा की जाएगी।
चेक करें डिटेल्स
बता दें इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 2 जून से 10 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित थी। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के इससे कम मार्क्स आते हैं, तो फेल माना जाएगा। इसके बाद छात्रों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सप्लीमेंट्री परीक्षा में जिन छात्रों को 92 से 100 अंक प्राप्त होते हैं उन्हें A1 ग्रेड दिया जाएगा। वहीं 83 से 91 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ए2 ग्रेड दिया जाएगा।
AP SSC Supplementary Results 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एपी एसएससी अनुपूरक परिणाम 2023 पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- एपी एसएससी अनुपूरक परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 21 जून को 10वीं अंतिम परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस वर्ष, नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 72.26 प्रतिशत रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 75.38 प्रतिशत रहा, जो कि लड़कों के 69.27 प्रतिशत से काफी अधिक है।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines